सिरसा:जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे किसान
- Admin Admin
- Mar 05, 2025

सिरसा, 5 मार्च (हि.स.)। खनौरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने सिरसा लघु सचिवालय में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल में 100 से अधिक किसान शामिल हुए।
बुधवार को भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन पार्ट-2 शंभू खनौरी व रतनपुर बॉर्डरों पर धरना जारी है। बॉर्डर पर बैठे किसानों से जब लंबे समय तक केंद्र सरकार ने बातचीत नहीं की तो जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए 26 नवंबर 2024 को आमरण-अनशन शुरू किया, जिसे आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देश भर में किसानों ने जिला मुख्यालयों के सामने भूख हड़ताल की।
सिरसा में भी किसानों द्वारा लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर जाते समय पुलिस द्वारा किसानों को रेलवे पुल के ऊपर रोक गया, वहीं पर किसानों ने अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद उन्हें लघुसचिवालय में जाने दिया गया, उसके बाद बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में 24 घंटे के लिए 100 से भी ज्यादा किसान आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं, जिसमें रोड़ी, मांखा, बचेर, नथोर, मतूवाला, गुडियाखेड़ा, जसानिया, फूलकां, झोरडऱोही, रघुआना, रघुआना, खारिया, धोतड़, सुल्तानपुरिया, मोरीवाला, जोधपुरिया, थिराज, फग्गू, भंगू, साहुवाला, खाईशेरगढ़, पीरखेड़ा, मोड़ावाली, कोटली, फूलकां, संतनगर, पनिहारी, जलालआना, राजपुरा, रताखेड़ा, गोरीवाला, कंगनपुर, बेगू, घुक्कांवाली, मल्लेवाला, बनवाला, उमेदपुरा, रंगा, नुहियांवाली, प्रताप नगर, दमदमा, माखोसरानी आदि गांवों के किसान शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Kumar