बिश्नाह अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा प्रशिक्षण
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
जम्मू,, 30 जून (हि.स.)।
दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांडों से सबक लेते हुए बिश्नाह अग्निशमन विभाग ने उपजिला अस्पताल बिश्नाह में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और मरीजों को सुरक्षित निकालने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीएमओ बिश्नाह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
---------------

