अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता को दी सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की दी विस्तृत जानकारी

अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता को दी सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की दी विस्तृत जानकारी


जम्मू, 08 जून । श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं स्टेट अवॉर्डी महंत रोहित शास्त्री ने जम्मू-कश्मीर सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका ‘कर्तव्य मार्ग’ तथा भगवान शिव का पवित्र चित्र भेंट किया। भेंट के दौरान महंत रोहित शास्त्री ने ट्रस्ट द्वारा समाज, संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट वर्षों से सनातन वैदिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगोष्ठियों, वैदिक अध्ययन कार्यक्रमों, ज्योतिष जागरूकता शिविरों, युवा मार्गदर्शन कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन करता है। ट्रस्ट का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

महंत रोहित शास्त्री ने वार्षिक पत्रिका ‘कर्तव्य मार्ग’ को सकारात्मक चिंतन, राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इसमें विभिन्न विद्वानों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्माचार्यों के विचार प्रकाशित किए जाते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों को जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

   

सम्बंधित खबर