हिसार : पुलिस ने बेल जंपर पर किया पांच हजार का इनाम घोषित

हिसार, 24 सितंबर (हि.स.)। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने हिसार की बिश्नोई कॉलोनी निवासी आलोक पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आलोक को दहेज के मामले में गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे 12 जून 2015 को जमानत पर रिहा किया। इसके बाद अदालत में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर उसे 15 जून 2016 को बेल जंपर घोषित कर दिया गया। अदालत के निर्देशानुसार सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया था। इनाम की राशि आरोपी को गिरफ्तार करने और उसकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अपराधियों की संपत्ति की भी सूची पुलिस तैयार कर रही है। साथ पुलिस अपराधी की फरारी के दौरान उन्हें अपने ठिकानों पर शरण देने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपराधियो के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर