ट्रैक्टर पलटने से डेढ़ दर्जन सवार घायल,अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती

अररिया, 02 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया स्थित नहर के समीप सवारियों से भरी ट्रैक्टर रविवार की दोपहर पलट गई।जिसमें ट्रैक्टर पर सवार करीबन डेढ़ दर्जन सवार घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मदद से एसबी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार को सभी किरकिचिया पंचायत के कटहरा गांव के वार्ड संख्या 10 से एक ट्रैक्टर पर बैठकर ओसरी गड़हा स्थित शिव मंदिर मुंडन कराने जा रहे थे। बताया कि गांव के ही रूपा देवी पति स्व.सुभाष मंडल की चार पुत्री का एक साथ मुंडन का कार्यक्रम था। इसी दौरान भागकोहलिया नहर के समीप ट्रेक्टर पलट गई। जिसमें सभी घायल हो गये।सभी घायलों को इलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मुन्ना कुमार और सरबजीत निरंजन द्वारा इलाज़ किया गया।

फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज़ कराने आये घायलो में 45 वर्षीया कालो देवी पति विरेंद्र मंडल,45 वर्षीया मनोरमा देवी पति विनोद मंडल,48 वर्षीया रानी देवी पति प्रकाश मंडल,11 वर्षीय बालक जगरनाथ कुमार पिता राजेश मंडल,35 वर्षीया वर्षा देवी पति राजू मंडल,36 वर्षीया रूपा देवी पति स्व. सुभाष मंडल,36 वर्षीया सुनीता देवी पति सुरेन मंडल,6 वर्षीया रुचि कुमारी पिता चन्द्रानंद मंडल,6 वर्षीय अभिनंदन कुमार पिता राजू मंडल,50 वर्षीया अरुणा देवी पति मणिलाल मंडल, 13 वर्षीया ऋतु कुमारी पिता राजेश मंडल,50 वर्षीया रंजन देवी,45 वर्षीया लगुनी देवी,24 वर्षीय जितेंद्र कुमार आदि शामिल है।

इधर सूचना पर फारबिसगंज थाना के एसआई लक्ष्मण राम व अन्य पुलिस पदाधिकारियों सहित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी,भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल,डॉ.गजेंद्र उर्फ मंटू यादव आदि भी अस्पताल पहुंच कर घटना के बारे में पीड़ितों से बातचीत कर इलाज़ कराने में सक्रिय नजर आये। वहीं इलाज़ कर रहे चिकित्सक सरबजीत निरंजन एवं डॉ. मुन्ना कुमार ने बताया कि घायलों की हालत ने निरंतर सुधार हो रहा है,जबकि रंजन देवी और रुचि कुमारी की हालत चिंताजनक देख उसे रेफर किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर