देवघर में बिहार झारखंड राज्य स्तरीय अबाकस प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चों ने लहराया परचम

अररिया,21 अप्रैल(हि.स.)।

झारखंड के देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय अबाकस प्रतियोगिता में फारबिसगंज के अबाकस अकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल अपने नाम किया।देवघर में यह प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुआ था।

अर्णब जायसवाल, आर्य सिंह और आसाया यादव ने मेडल जीत जिले का नाम रौशन किया। देवघर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बिहार और झारखण्ड के प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में सबसे अधिक और सटीक जवाब देने वाले प्रतिभागियों को अपने लेवल में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला। जिसमें फारबिसगंज के अर्नब जयसवाल को गोल्ड मेडल, आर्या सिंह को सिल्वर और आसाया यादव को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुए।

इसके अलावे आयरा गौस ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल प्राप्त किये।मास्टरमाइंड अबाकस के मुख्यालय इन्दौर से अभिधा मैडम ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।मास्टरमाइंड अबाकस में सबसे तेज मैथेमेटिक्स कैलकुलेशन के फायदे गिनवाए।कैलकुलेटर से भी तेज कैलकुलेशन कर सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागी और अभिभावक मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर