बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को लेकर बैठक,लोगों से संपर्क के लिए बनी टोली

अररिया, 09 फरवरी(हि.स.)।

देश के प्रसिद्ध कथावाचक बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्रीजी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजकों की दूसरी बैठक हुई।

बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज के प्रमुख लोगों के साथ संपर्क करने के लिए एक टोली बनाई गई l टोली में शंभू प्रसाद शाह, मुख्य पार्षद वीणा देवी, रजत सिंह, मनोज सोनी, चांदनी सिंह, नागेश्वर यादव, अशोक त्यागी बाबा, रात्रि त्यागी बाबा, सुरेश केसरी, निशांत झा, कन्हैया झा सहित कई अन्य लोगों को संपर्क टोली में शामिल किया गया है l

श्री सोनी ने बताया टोली के सभी सदस्य के लिए समय निर्धारित किया गया है l सभी सदस्य समय पर एक साथ शहर के प्रमुख लोगों तक बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम संबंधित जानकारी देते हुए आगामी दिनांक 16 फरवरी दिन रविवार को तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

बैठक में उपस्थित मुख्य पार्षद वीणा देवी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद शाह, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह,नागेश्वर यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, सेवक बंधु के सदस्य निशांत झा, कन्हैया झा, बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, अशोक त्यागी बाबा, सुरेश केसरी,रात्रि त्यागी बाबा, अंकित गुप्ता, संजय कुमार डब्लू, आयुष कुमार भगत, वीरेंद्र यादव, दिलीप शाह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर