हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता बने पंजाब विद्युत नियामक आयोग के नए चेयरमैन

संजय गुप्ता


चंडीगढ़, 03 जून । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय

गुप्ता को पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (पीएसईआरसी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त

किया गया है।

पीएसईआरसी के नए

चेयरपर्सन के चयन के लिए 27 मई को पंजाब के

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति की बैठक आयोजित की

गई थी। समिति ने उम्मीदवारों का चयन कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

को भेजी थी, जिसके बाद

मुख्यमंत्री ने अंतिम निर्णय लेते हुए संजय गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी।

संजय गुप्ता ने

पंजाब कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह रहे विश्वजीत खन्ना का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो गया था।

उनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग के सदस्य रविंदर सैनी अंतरिम चेयरपर्सन के

रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पंजाब सरकार के

अधिकारियों के अनुसार संजय गुप्ता को प्रशासनिक कार्यों और ऊर्जा क्षेत्र के

प्रबंधन का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ आयोग

को मिलेगा। अपने नए दायित्व में उन्हें बिजली दरों के युक्तिकरण, बिजली सब्सिडी की समय पर अदायगी सुनिश्चित करने,

नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर समावेशन और उपभोक्ताओं

को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना

होगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर