पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की तबियत में सुधार, बीती रात बिगड़ा था स्वास्थ्य
- Admin Admin
- Mar 01, 2025

अजमेर, 1 मार्च(हि.स)। पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के स्वास्थ्य में अब सुधार है। पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा शुक्रवार रात को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के ह्दय रोग विभाग में भर्ती किया गया था। जहां रात को ही उनकी तमाम जांच की गई। रघु शर्मा को पूर्व में दिल की बीमारी रही है। उन्हें एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के बाद छुट्टी दी गई थी। जानकारी के अनुसार वे अजमेर किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के दौरान स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत के साथ जेएलएन लाए गए थे। यहां चिकित्सालय प्रशासन ने उन्हें भर्ती कर तमाम जांच की और अब उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष