श्रीनगर में खानाबदोश महिला के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में चार गिरफ्तार- पुलिस

श्रीनगर, 05 मई (हि.स.)। पुलिस ने श्रीनगर में खानाबदोश महिला के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली कि वाटर वर्क्स रोड, निशात के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला (नाम गुप्त रखा गया है) पर यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 35/2025 पुलिस स्टेशन निशात में दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान चार आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसमें सुहैल बशीर भट पुत्र बशीर अहमद निवासी अशम सुंबल, आदिल अली भट पुत्र अली मोहम्मद निवासी जीथयार निशात, फिरदौस अहमद राथर पुत्र गुलाम अहमद निवासी जीथयार निशात, सुहैल अफजल भट पुत्र मोहम्मद अफजल निवासी पहलु ब्रेन शामिल है।अधिकारियों ने कहा कि एक त्वरित और निर्णायक अभियान में सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

   

सम्बंधित खबर