
चराइदेव (असम), 14 जुलाई (हि.स.)। चराइदेव में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) विरोधी अभियान तेज हो गया है। सोनारी पुलिस ने सोमवार को उल्फा (स्व.) के चार और मददगारों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि हाल ही में गिरफ्तार मददगार की स्वीकारोक्ति के आधार पर चराइदेव जिला पुलिस ने चार अन्य मददगारों को गुवाहाटी के जालुकबारी के आसिम अधिकारी, दरंग जिला के सिपाझार शहर के धर्मेंद्र डेका, उदालगुरी के ध्रुवज्योति वैश्य और बलेन डेका को गिरफ्तार किया है। सभी से सोनारी पुलिस थाने में पूछताछ जारी है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय