चार बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 सितंबर (हि.स.)। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम शिवा बर्मन, खोकन महंत, राकेश शाह और मिथुन खटीक हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर दागापुर चाय बागान इलाके में अभियान चलाकर चार बदमाशों को पकड़ा। जब बदमाशों की तलाशी टी उसके पास से कई धारदार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह सभी प्रधाननगर थाना क्षेत्र में लूट या डकैती की योजना बना रहा था। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर