एस के नगर सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चश्मा वितरण

हुगली, 28 जुलाई (हि.स.)। जिले के रिषड़ा नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड में स्थित एस के नगर इलाके के झा जी मोड पर रविवार शाम तकरीबन दो सौ लोगों में नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। एस के नगर सेवा समिति ने लायंस क्लब नॉर्थ कोलकाता के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय समाजसेवी तथा भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में रिषड़ा मंडल 1 के अध्यक्ष अमित ब्रह्मा, श्रीरामपुर मंडल 1 के भाजपाध्यक्ष जंतु बाकुली, दरोगा पांडे, शोभन नारायण सिंह, प्रेम प्रकाश दुबे, अर्जुन भगत, संजय वर्मा और गोविंद सहित कई लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / गंगा

   

सम्बंधित खबर