हिसार के ट्यूलिप रिसॉर्ट में लाखों का गबन करके फरार हुआ जीएम

पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की

हिसार, 02 जुलाई (हि.स.)। शहर के प्रसिद्ध ट्यूलिप

रिसॉर्ट में लाखों रुपए के गबन का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। आरोप है कि रिसॉर्ट

का जनरल मैनेजर शादियों और अन्य फंक्शन्स के लिए होने वाली बुकिंग के लाखों रुपए लेकर

फरार हो गया।

रिसॉर्ट के पार्टनर अजय गुप्ता की शिकायत पर पुलिस

ने आरोपी के खिलाफ विश्वासघात, धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया

है। शिकायत के अनुसार, आरोपी अमरजीत सिंह मूल रूप से करनाल के मोर माजरा का रहने वाला

है और इस समय पानीपत के सेक्टर 25 में रहता है। आरोप है कि अमरजीत को एक सितंबर

2025 को रिसॉर्ट की पूरी जिम्मेदारी सौंपकर जनरल मैनेजर के तौर पर रखा गया था।

ग्राहकों

से बुकिंग लेना, एडवांस पेमेंट संभालना और उसका हिसाब मालिकों को देना उसी की जिम्मेदारी

थी। अजय गुप्ता ने बताया कि शादियों का भारी सीजन निपटने के ठीक बाद गत दो मई को आरोपी

ने दो दिन के लिए घर जाने की बात कहकर छुट्टी ली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा

और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। आरोपी जाते-जाते रिसॉर्ट का ऑफिशियल मोबाइल भी अपने

साथ ले गया, ताकि कोई ग्राहक सीधा मालिकों से संपर्क न कर सके।

जब जनरल मैनेजर का कोई सुराग नहीं मिला, तो रिसॉर्ट

के पार्टनर अजय गुप्ता ने खुद सभी ग्राहकों को फोन करना शुरू किया। इसके बाद जीएम के

कारनामे एक-एक कर सामने आए। मैनेजर के दो बड़े गबन उजागर हुए हैं। पहला मामला सचिन,

बहादुरगढ़ कहा है। पता चला कि 30 मार्च 2026 को रिसॉर्ट में एक फंक्शन था, जिसकी

9.71 लाख की पेमेंट पेंडिंग थी। आरोपी अमरजीत ने इसमें से 4.71 लाख खुद नकद और अपने

पर्सनल अकाउंट में ले लिए और रिसॉर्ट के रिकॉर्ड में इसकी कोई एंट्री नहीं की। सचिन

ने इसके व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट भी मालिकों को सौंपे हैं, जिसमें आरोपी खुद पैसे लेने

की बात कबूल कर रहा है। दूसरा मामला आदित्य से जुड़ा है। इसी साल 12-13 फरवरी को हुए

एक अन्य फंक्शन की राशि में से आरोपी 1.50 लाख की बुकिंग राशि सीधे अपनी जेब में डालकर

साफ निकल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर