राज्यपाल से कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को राज्य विधान मण्डल के समक्ष दिए गए अभिभाषण की प्रति राज्यपाल को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।

धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि—“यह सदन राज्यपाल के अभिभाषण के लिए, जो उन्होंने राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष 09 फरवरी, 2026 को दिया है, कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रकट करता है।”

इस अवसर पर सभापति ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जो प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मार्गदर्शक है।

   

सम्बंधित खबर