मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा मार्ग रहेगी परिवर्तित

जयपुर, 02 जुलाई (हि.स.)।

उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य में तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो 3, 05, 07, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर व बरेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर