राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत
- DSS Admin
- Jun 18, 2026


रायपुर, 18 जून (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गुरुवार काे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के लोकभवन आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी बिड़ला का स्वागत किया।

