भास्कर न्यूज | जालंधर भीषण गर्मी और तपती धूप से राहगीरों को राहत देने के लिए नकोदर रोड स्थित खांबड़ा अड्डे पर स्थानीय नौजवानों और समाजसेवियों द्वारा ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और राह चलते लोगों को रोक-कर बड़े ही आदर के साथ ठंडा और ताजा मीठा पानी पिलाया गया। इस सेवा कार्य में गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, करनवीर सिंह, तजिंदर सिंह, प्रभदयाल सिंह, इंदरबीर सिंह, करमजीत सिंह, देशवीर सिंह, चरनप्रीत सिंह, धर्मवीर सिंह, सरबजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरबख्श सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दीं। युवा सेवादारों का कहना था कि इस झुलसाने वाली गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है और वे आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखेंगे।

