पेंशनर्स अपने को अकेला न समझें, एक-दूसरे का करें सहयोग : आर एस वर्मा

सम्मानित होते पेंशनर्स

--80 वर्ष से अधिक आयु के दो पेंशनर हुए सम्मानित

प्रयागराज, 21 मई (हि.स)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व मंडलायुक्त आर.एस वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को एनएल यादव के आवास पर सलोरी सेक्टर की बैठक हुई। जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के अजीत प्रताप सिंह एवं एस एन बिजौरीय को सम्मानित किया। साथ ही एस एन बिजौरीय एव आर एस पाठक का जन्मदिन भी मना कर उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष आर एस वर्मा ने कहा कि जनपद को सेक्टरों में बांटने का उद्देश्य, सीमित क्षेत्र में रहने वाले पेंशनर्स में मेल-जोल बनाना और उनमें एक-दूसरे के सुख-दुःख में खड़े रहने की भावना पैदा करना है, ताकि कोई पेंशनर अपने आप को अकेला न समझे। इसके साथ ही क्षेत्र के नये पेंशनर्स को जोड़ कर उनकी भी सहायता करें। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत में तीन सर्वश्रेष्ठ सेक्टर को पुरस्कृत भी किया जाता है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एव पूर्व मण्डलायुक्त बी के सिंह ने कहा कि पेंशनर्स खाली बैठने के बजाए कुछ न कुछ कार्य करते रहें। साथ ही उन्होंने 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पेंशनर्स को अपने पैतृक ग्रामों से जुड़े रहने की सलाह दी और अपने पैतृक ग्राम में किये गए कार्याे का उल्लेख किया। उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए काम करने पर जोर दिया।

डॉ सुधा प्रकाश उपाध्यक्ष एवं पूर्व अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने भी इसी प्रकार की सलाह दी और ग्रुप व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। महामंत्री डॉ वी के श्रीवास्तव ने ग्रुप और सेक्टर व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की और सबको अपनी पेंशनर सेक्टर की पत्रावली बनाने पर जोर दिया कि उनमें क्या-क्या कागजात रखे जाने चाहिए उसको विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी मनमोहन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, डी पी सिंह, हरिहर पांडे, जी ड़ी यादव, एस के अधिकारी, एम पी यादव, जे एन यादव पूर्व अपर निदेशक सूचना, डॉ वी एस गुप्ता, विद्या भूषण पांडे, प्यारे लाल यादव, एस के बनर्जी आदि बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर