गुवाहाटी, 06 जुलाई, (हि.स.)। सोलहवें असम विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। दिसपुर स्थित विधानसभा भवन में आयोजित यह सत्र 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस बजट सत्र की एक विशेष उपलब्धि यह है कि विधानसभा के इतिहास में पहली बार कार्यवाही असमिया, अंग्रेजी और बोडो के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी संचालित की जाएगी। इससे सदन की कार्यवाही को अधिक व्यापक भाषाई स्वरूप मिलेगा।
सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं तथा कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें असम पर्यटन विधेयक तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से जुड़े विधेयक भी शामिल हैं।
-----------

