Gataru Murder Case कांड के बाद विक्रम को दिए थे हमलावरों ने हथियार हथियारों को बरामद करना पुलिस का टारगेट दो फरार आरोपियों के सुराग लगाया जा रहा
- Neha Gupta
- Feb 07, 2025

सुमित जडियाल उर्फ गटारू हत्या मामले में पुलिस की तरफ से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता चला है कि कांड को करने के बाद हथियारों को विक्रम के हवाले किया था। उसके बाद हमलावर प्रदेश से बाहर भाग गए थे। विक्रम वही है जिसने आरोपियों को हथियार प्रदान करवाए थे। पुलिस की तरफ से अब फरार दो आरोपियों शुन्नू का भाई तथा विक्रम को पकडने के लिए छापे मारे जा रहे है। जिसके लिए टीमों को बाहर भी भेजा गया है। उन दोनों के पकड में आने के बाद हथियारों को बरामद किया जा सकता है। पूछताछ के दौरान यह बात तो साफ हो चुकी है कि विक्रम ने ही हथियारों को मैनेज करके दिया था। इस मामले में 11 आरोपियों को पकड लिया गया है। लेकिन अभी तक हथियारों को बरामद नहीं किया जा सका है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की तरफ से पत्रकार वार्ता करके मामले का खुलासा किया गया था। जिसमें बताया गया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश में छापे मारे जा रहे है। इस मामले में पुलिस की तरफ से कई टीमों को अलग अलग जगहों पर भेजा गया है। बता दे कि विक्रम वह आरोपी था जोकि घटना के बाद अपने घर पर आया और बैग लेकर भाग गया था। लेकिन अब वह कहा पर गया है इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस कांड को करने के लिए कई प्लान बनाए गए थे। जिसमें आरोपियों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। किसी भी सदस्य को पूरे मामले के बारे में नहीं बताया गया था। जिस व्यक्ति ने कौन सा काम करना है। उस बारे में ही उसे बताया गया था। इसलिए बुधवार को पुलिस के अधिकारियों ने कहा था कि तीन एंगल पर जांच की जा रही है। क्योंकि इन आरोपियों ने तीन स्तर पर काम किया था। करने वाले कोई थे बताने वाले कोई थे और दोनों के बीच तालमेल रखने के लिए अलग थे।