घटोत्कच महोत्सव का भव्य झांकी के साथ हुआ शुभारंभ

चम्पावत, 10 अक्टूबर (हि.स.)। ग्राम चौकी में चल रहे घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज गुरुवार को भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मोस्टा चौकी से घटोत्कच मंदिर तक आयोजकों, महिलाओं व बच्चों ने भव्य झांकी निकाली। इस दौरान पारंपरिक परिधानों से सजी धजी महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।

झांकी में मुख्य आकर्षण रामलीला मंचन, स्वागत गीत एवं वंदना रही, जिसे घटोत्कच महोत्सव सांस्कृतिक दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। झांकी में महिलाओं व पुरुषों के साथ ही श्री घटोत्कच महोत्सव सांस्कृतिक दल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यारकूड़ा के सथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहर, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय नोडल अधिकारी राजपाल, वरिष्ठ नेता एडवाकेट शंकर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, केनरा बैंक के प्रबंधक व घटोत्कच समिति के अध्यक्ष मनमोहन बोहरा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।

आयोजन में नीरज जोशी, राकेश बोहरा, संजय भट्ट, कपिल महर, पवन जोशी, राकेश रावत, मदन सामंत, इंदुवर जोशी, प्रकाश सिंह, अजय बोहरा, भगत सामंत, हर्षित सामंत, जीवन सामंत, गोविंद सामंत, चंदन सामंत, अजय बोहरा, नितिन बोहरा, युवराज बोहरा, विनय पुजारी, आशीष पुजारी, अखिल पुजारी, मनीष पुजारी, मंदीप महर, चंचल सामंत, पियूष पुजारी, आयुष पुजारी समेत अन्य लाेगाें की सहयाेगी के रूप मुख्य भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

   

सम्बंधित खबर