
सिलीगुड़ी, 21 मई (हि. स.)। राजगंज ब्लॉक के स्कूल पाड़ा इलाके से एक विशालकाय अजगर को बरामद कर किया गया है। अजगर सात फुट लंबा बताया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत स्कूल पाड़ा में कुछ दिनों से एक विशालकाय अजगर को घूमते देखा जा रहा था। लेकिन लोगों को देखते ही अजगर झाड़ियों में चला जाता था। आज जब स्थानीय लोगों ने अजगर को झाड़ियों के बाहर देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पर्यावरण प्रेमी संगठन को दी। खबर मिलते ही पर्यावरण प्रेमी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और अजगर को बरामद कर लिया। संगठन की ओर से बताया गया है कि अजगर को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार