कोयना में बनेगा वैश्विक जल पर्यटन केंद्र

मुंबई, 01 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के सातारा जिले के कोयना जलाशय स्थित मुनावले में विकसित किए जा रहे विश्वस्तरीय जल पर्यटन केंद्र के निर्माण कार्य में अब देरी नहीं होगी। सार्वजनिक निर्माणकार्य मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले और पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने संयुक्त समीक्षा बैठक में परियोजना के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक मंजूरियां शीघ्र जारी करने और तय समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

बुधवार को आयोजित की गई बैठक में महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल द्वारा विकसित की जा रही परियोजना की विभागवार समीक्षा की गई। दोनों मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रशासनिक निर्णय तत्काल लिए जाएं। परियोजना के तहत मरीना, जेट स्की पार्किंग जेट्टी, एल्युमिनियम रैंप, लेक क्रूजिंग बोट, अल्ट्रा लग्जरी हाउसबोट, सोलर इलेक्ट्रिक क्रूजिंग बोट, मल्टीहुल एफआरपी यात्री नौका, जेट बोट, फ्लाइंग बोट, कैटामरान सेलिंग बोट, पैरासेलिंग बोट, जेट स्की और अन्य आधुनिक जलक्रीड़ा सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर