चार लाख का सामान  चोरी

मुंबई, 4 फ़रवरी (हि.स.)।पालघर की कासा पुलिस चार लाख की चोरी के मामले में दो अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मुंबई - अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तवा गांव में डी.जी.पी.एस. ट्रिंबल आर 12 के दो कंट्रोलर डिवाइस चोरी कर दो अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए। डिवाइस की कीमत चार लाख रुपए बताई गई है। कासा पुलिस सुधाकर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

   

सम्बंधित खबर