हिसार : पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : रणबीर गंगवा
- DSS Admin
- May 28, 2026
हिसार, 28 मई (हि.स.)। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य
अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और हर
व्यक्ति की आवाज़ को प्राथमिकता देना हरियाणा सरकार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा
कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा अधिकारियों
को भी जनहित के कार्यों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश
दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा गुरुवार को यहां
क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर सुझाव ले रहे थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों
को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर की गई
कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाई जाए ताकि समस्याओं के समाधान
की नियमित समीक्षा की जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार जनता और प्रशासन के बीच
बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में
कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों में
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

