भूटान के प्रधानमंत्री से असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात
- DSS Admin
- May 25, 2026
गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को असम लोक भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे का स्वागत किया और उनके साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेषकर असम के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री के सम्मान में एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आतिथ्य का प्रदर्शन किया गया।
-----------

