रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार, स्नेह, कर्तव्य और दायित्वबोध का प्रतीक है।

संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा नही है बल्कि हमारे देश की गौरवमयी संस्कृति है। इस भाषा के श्लोक में दर्शन ज्ञान के साथ -साथ विज्ञान का भी अपूर्व भंडार है।

बागडे ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और इसके प्रसार के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर