गुलशन कुमार ने जीता इंडोर गेम्स समर कप, सुपर फाइनल में संजीव शर्मा को 2-1 से हराकर किया खिताब अपने नाम

Gulshan Kumar won the Indoor Games Summer Cup, clinching the title by defeating Sanjeev Sharma 2-1 in the super final.


जम्मू, 10 जून । जम्मू स्थित विवेक चेस अकादमी (वीसीए) द्वारा आयोजित इंडोर गेम्स समर कप-2026 का खिताब गुलशन कुमार ने अपने नाम कर लिया। अकादमी की वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चली जिसमें 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न इंडोर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के कारण गुलशन कुमार सीधे सुपर फाइनल में पहुंचे जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए संजीव शर्मा को 2-1 से हराकर समर कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता गुलशन को ट्रॉफी के साथ 1000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि उपविजेता संजीव शर्मा को ट्रॉफी और 500 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

प्रतियोगिता में रूबी कुमारी ने तीसरा, अमृता गुप्ता ने चौथा और केशव महाजन ने पांचवां स्थान हासिल किया। वीसीए की ओर से विजेताओं को कुल 2200 रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहल्ला मस्तगढ़ की वरिष्ठ नागरिक पूनम गुप्ता ने विजेताओं को ट्रॉफियां और पदक प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने शतरंज, कैरम, लूडो, डार्ट गेम, रस्सी कूद और अन्य स्थानीय खेलों में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर वीसीए के निदेशक एवं प्रशिक्षक विवेक भारती ने कहा कि समर कैंप के दौरान ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित शतरंज प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल करना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से प्रतिभागियों के समग्र कौशल विकास में सकारात्मक मदद मिलती है।

   

सम्बंधित खबर