गुरुग्राम: राजरानी ने मेयर टिकट लेकर सब दावेदारों को पछाड़ा
- Admin Admin
- Feb 15, 2025

-भाजपा ने गुरुग्राम से मेयर समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची
-राज रानी मल्होत्रा को गुरुग्राम नगर निगम से दी मेयर की टिकट
-सभी 36 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार भी कर दिए घोषित
गुरुग्राम, 15 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम की बीसी-ए के लिए आरक्षित हुई सीट के बाद मेयर की टिकट के चाहवानों में सबको पछाडक़र राजरानी मल्होत्रा भाजपा की टिकट पाने में कामयाब हो गई। चुनाव मैदान में वे सबसे बाद में आईं और सबसे आगे निकल गई हैं।
नगर निगम गुरुग्राम के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेयर समेत सभी 36 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार देर रात मेयर की सूची जारी की गई, वहीं शनिवार की सुबह पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित की गई। मेयर प्रत्याशी को लेकर कई नाम सामने आए थे, इनमें सबसे मजबूती से नाम उषा प्रियदर्शी का चला। हालांकि ऐन वक्त पर टिकट में भाजपा ने बदलाव कर दिया। एक बार तो सूची उषा प्रियदर्शी के नाम से जारी की गई, हालांकि उस पर प्रदेश अध्यक्ष की मुहर व हस्ताक्षर नहीं थे। इसलिए उस सूची को फर्जी माना गया। हालांकि जब दूसरी सूचना मुहर व प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर के साथ आई तो उसमें बाकी मेयर प्रत्याशी पहले वाले ही थे, लेकिन गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी का नाम बदलकर राज रानी मल्होत्रा कर दिया गया। इस तरह से मेयर की टिकट को लेकर महिला नेताओं में मची भगदड़ खत्म हो गई।
पार्षद के कई पुराने व कई नए चेहरे
गुरुग्राम नगर निगम से पार्षद पद के उम्मीदवारों में कई नए चेहरे हैं और कई पुराने चेहरों पर ही भाजपा ने दांव खेला है। वार्ड-1 से सुंदर सिंह, वार्ड-2 से ज्योत्सना विपिन यादव, वार्ड-3 से पवन यादव, वार्ड-4 से संदीप यादव, वार्ड-5 से राकेश राणा, वार्ड-6 से एकता त्यागी, वार्ड-7 से मुकेश कौशिक, वार्ड-8 से नरेश कटारिया, वार्ड-9 से ब्रह्म यादव, वार्ड-10 से अजीत यादव, वार्ड-11 से कुलदीप यादव, वार्ड-12 से सीमा, वार्ड-13 से पवन सैनी, वार्ड-14 से प्रथम वशिष्ठ, वार्ड-15 से भारती हरसान को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड-16 विक्रम जीत, वार्ड-17 से आंचल भाटी, वार्ड-18 से प्रिया मुकेश यादव जेलदार, वार्ड-19 से अमित राज सिंह भड़ाना, वार्ड-20 से नारायण भड़ाना, वार्ड-21 से सोनिया यादव, वार्ड-22 से विकास यादव, वार्ड-23 से कुलदीप यादव, वार्ड-24 से आरती यादव, वार्ड-25 से अनूप, वार्ड-26 से सुनीता रानी, वार्ड-27 से चंचल कौशिक, वार्ड-28 से धर्मबीर, वार्ड-29 से उषा जितेंद्र ङ्क्षसह वर्मा, वार्ड-30 से मधु बत्रा, वार्ड-31 से दलीप साहनी, वार्ड-32 से विजय परमार, वार्ड-33 से शीतल बागड़ी, वार्ड-34 से सुरेखा चौहान, वार्ड-35 वरुण कौशिक, वार्ड-36 से रेखा सैनी को पार्षद की टिकट दी गई है। पटौदी नगर परिषद के लिए प्रवीण ठकारिया को, सोहना नगर परिषद के उप-चुनाव में प्रीति बागड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर