गुरुग्राम: पति के सामने प्रेमी ने की महिला की हत्या

-महिला के दो लोगों से बताए गए हैं प्रेम संबंध

गुरुग्राम, 8 अप्रैल (हि.स.)। यहां एक पति के सामने ही उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि वह महिला पर दबाव बना रहा था कि वह उसके अलावा किसी से संबंध न रखे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी कि पीडि़त पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला के बिलासपुर थाना में बीती सात अप्रैल को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली थी। इस सूचना पर बिलासपुर थाना पुलिस रेवाड़ी अस्पताल पहुंची। इस दौरान महिला का पति वहां मौजूद रहा। उसने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह बिनौला गांव में पत्नी व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी के साथ सुधीर व विनोद के अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन वह जब कंपनी से छुट्टी करके अपने घर पहुंचा तो विनोद उसकी पत्नी से सुधार के साथ संबंध नहीं रखने को लेकर झगड़ रहा था। पीडि़त ने बताया कि मेरी पत्नी विनोद को बार-बार घर से बाहर जाने की कह रही थी। इसी बीच विनोद ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी पत्नी के पेट पर हमला कर दिया। हाथ पर भी उसने वार किया। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के गांव कंधवचक निवासी हत्यारोपी विनोद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या का कारण का भी खुलासा किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर