गुरुग्राम: दो दिन के लिए किराये पर लेकर गया थार, लौटाने की बजाय बेच डाली
- DSS Admin
- May 17, 2026
-पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम, 17 मई (हि.स.)। यहां एक व्यक्ति ने महिंद्रा थार किराये पर ली। दो दिन के लिए किराये पर ली गई थार गाड़ी को लौटाने की बजाय उसने बेच डाला। जब वह गाड़ी लेकर वापस मालिक के पास नहीं पहुंचा तो शक हुआ। सेक्टर-5 थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तीन मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दी कि उनका सेक्टर-6 में गाडिय़ों को किराए पर देने का कार्यालय है। बीती 22 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति उनके कार्यालय से महिंद्रा थार गाड़ी को दो दिन के लिए किराए पर लेकर गया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उस व्यक्ति ने गाड़ी वापस नहीं लौटाई। पीडि़त की इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच श्ुारू की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बहादुरगढ़ (झज्जर) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनोज पंवार निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ व सुमित निवासी डाबोदा जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों स्वीकार किया है कि उन्होंने थार गाड़ी घूमने जाने के नाम पर दो दिन के लिए किराए पर ली थी। उन्होंने गाड़ी दो लाख 30 हजार में राजस्थान में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी मनोज के खिलाफ बहादुरगढ़ में एक अन्य केस लड़ाई झगड़े का और आरोपी सुमित के खिलाफ एक्साइज के दो अन्य केस सोनीपत और बिहार में दर्ज हैं।

