मेदिनीपुर, 11 मई (हि.स.)।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा इलाके में भाजपा के एक जिला कमेटी सदस्य पर हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम बेलदा थाना क्षेत्र के मयना पाड़ा में भाजपा की विजय रैली खत्म होने के बाद भाजपा जिला कमेटी के सदस्य अशोक माइती पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की।
अशोक माइती ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की।
हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------

