गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट 51 हजार वाहन चालकों के काटे चालान
- Admin Admin
- Mar 06, 2025

गुरुग्राम, 6 मार्च (हि.स.)। गुरुग्राम पुलिस द्वारा फरवरी में चालक बिना हेलमेट और पिलियन बिना हेलमेट यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके तहत अभियान में गुरुग्राम पुलिस द्वारा फरवरी में 51098 चलान किए गए।
पुलिस द्वारा 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक चालक बिना हेलमेट के 22 हजार 258 चालान काटे गए। इनकी जुर्माना राशि 2 करोड़ 22 लाख 58 हजार रुपए है। पिलियन बिना हेलमेट के 28 हजार 840 चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपए हैं। इस दौरान कुल 51098 चालान किए गए। जिनकी कुल कीमत 5 करोड़ 10 लाख 98 हजार रुपए हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने वर्ष 2025 में इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए कमर कस रखी है ताकि सडक़ हादसों पर अंकुश लगाकर आमजन को होने वाले जान व माल के नुकसान से बचाया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर