एचजेयू में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जयपुर, 30 जून (हि.स.)। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन अब 15 जुलाई तक किए जा सकते हैं। प्रवेश संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना है।

पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्नातक पाठयक्रम (बीए-जेएमसी) के साथ ही चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) और दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों- एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों- पीजी डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पांडेय ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों में अभी प्रवेश प्रक्रिया अभी चल ही रही है। राजस्थान के दूरदराज के क्षेत्रों और देश के अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को आवेदन का एक और अवसर देने के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। उनका प्रयास है कि जनसंचार की विभिन्न विधाओं का अध्ययन करने का इच्छुक कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

---------------

   

सम्बंधित खबर