प्रभारी मंत्री खजान दास 18 से 20 तक नैनीताल दौरे पर रहेंगे
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
नैनीताल, 17 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग के मंत्री तथा जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास 18 से 20 जून तक नैनीताल जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल, बेतालघाट, धारी और भीमताल में जनसंवाद, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि खजान दास 18 जून को देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 3.30 बजे नैनीताल पहुंचेंगे और राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 जून को पूर्वाह्न 10.30 बजे नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता के बाद बेतालघाट में जनसंवाद एवं जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
20 जून को वह धारी में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भीमताल में जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा सायं देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

