
-सप्तर्षि बरदलै राज्य में बना दूसरा टॉपर
- सभी विषयों में लेटर मार्क्स के साथ 590 अंक हासिल
गुवाहाटी, 11 अप्रैल (हि.स.)। असम में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सेबा) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार राज्य में पहला स्थान जोरहाट की अमीषी सैकिया ने हासिल किया है, जो प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।
वहीं, दूसरा स्थान गुवाहाटी के सप्तर्षि बरदलै ने प्राप्त किया है, जो असम नेशनल स्कूल के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर फिर से प्रज्ञा एकेडमी जोरहाट के छात्र अनिर्बान बरदलै रहे। 98.50 प्रतिशत के साथ 591 अंक प्राप्त किया है।
दूसरे स्थान पर रहने वाले सप्तर्षि बरदलै ने सभी विषयों में लेटर मार्क्स हासिल करते हुए कुल 590 अंक प्राप्त किए हैं।
सप्तर्ष बरदलै का मार्कशीट इस प्रकार है –
असमिया – 100
अंग्रेज़ी – 95
सामान्य गणित – 100
सामान्य विज्ञान – 98
समाज विज्ञान – 97
ऐच्छिक गणित – 100
कुल अंक – 590
राज्य में असमिया माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश