सोनीपत: धमकियों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सोनीपत: अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने         पहुंचे परिजन इनसेट में हिमांशु का फाइल फाेटो


सोनीपत, 27 जून । सोनीपत

के गांव रसूलपुर में 21 वर्षीय युवक हिमांशु ने फंदा लगाकर

जान दे दी। परिजनों ने पड़ोसियों पर लगातार जान से मारने की धमकी देने, पैसों की मांग

करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को शव का

पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक

के चाचा प्रवीण ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके परिवार

पर घर में पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। परिवार ने आरोपों से इनकार किया तो विवाद

बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट की। इस

दौरान प्रवीण का हाथ टूट गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे हिमांशु को भी चोटें आईं।

परिजनों

का कहना है कि दोनों इलाज और मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां भी दूसरे पक्ष

के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद हिमांशु के मोबाइल पर लगातार

फोन कर धमकियां दी जाती रहीं और पैसों की मांग की जाती रही। इन घटनाओं से वह मानसिक

रूप से परेशान और डरा हुआ था।

परिवार

के अनुसार, घटना वाले दिन शनिवार को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान हिमांशु ने फंदा

लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसने पहले भी उन्हें लगातार मिल रही धमकियों

की जानकारी दी थी। मारपीट में लगी चोटों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से भी हुई है।

परिजनों

ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया

कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पहले ही मामले दर्ज हैं। अब आत्महत्या

के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच

के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर