हटिया विस्थापित करेगा विस घेराव, आंदोलन के लिए चलाएगा अभियान
- Admin Admin
- Jul 20, 2025
रांची, 20 जुलाई (हि.स.)। हटिया विस्थापित परिवार समिति ने आगामी मानसून सत्र के दौरान सकड़ों विस्थापित ने झारखंड विधानसभा घेराव करने की घोषणा की है। यह निर्णय रविवार को कुटे में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने की।
बैठक में किया गया कि अब संघर्ष तेज किया जाएगा और विस्थापित परिवार अपने हक, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। आंदोलन के प्रथम चरण में विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में कोर केपिटल क्षेत्र में स्थापित सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार को लेकर जोरदार घेराबंदी की जाएगी। हर गांव में बैठकें की जाएंगी, रणनीति बनेगी और सभी घरों तक संदेश पहुंचाया जाएगा।
पंकज शाहदेव ने कहा कि बिना संघर्ष के अधिकार नहीं मिलता। हमें अपने लक्ष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
समिति के महासचिव और झामुमो नेता कलाम आजाद ने कहा कि घेराव केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगा। आईआईएम, गेल इंडिया सहित सभी संस्थानों को यह स्पष्ट करना होगा कि स्थानीय विस्थापितों को रोजगार देना उनकी जिम्मेदारी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
समिति के सचिव महावीर मुंडा ने कहा कि जब तक हमें अधिकार नहीं मिलेगा तबतक हम चैन से नहीं बैठेंगे। हमें दी गई जमीन के बदले न्याय चाहिए, न कि छलावा।
स्थानीय लोगों ने एचईसी सप्लाई कर्मियों के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार की आलोचना करते हुए उनके आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की।
बैठक को तरुण शाहदेव, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, भाई त्रिपाठी, कालीचरण लोहार, बीजू महतो, विनोद सिंह, मनोज पाठक, रोहित पांडे, शिव कुमार सिंह, प्रसन्न पांडे, बुधराज सिंह, राजेश्वर यादव, जयप्रकाश साहू, किशोर नाथ शाहदेव, अनिल महतो, मनोज बैठा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



