जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर गर्म, शुष्क मौसम के साथ लू चलने की संभावना

श्रीनगर, 18 मई(हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 मई को पूरे जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर गर्म और शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है साथ ही जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 21 मई तक मौसम की स्थिति बदलने की उम्मीद है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें तेज़ हवाएँ और कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है खासकर दोपहर और शाम के समय।

मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 25 मई तक केंद्र शासित प्रदेश में पूर्वाह्न के दौरान आम तौर पर शुष्क मौसम रहने की संभावना है जबकि दोपहर या देर दोपहर के समय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 26 से 28 मई तक शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। अपनी सलाह में मौसम केंद्र ने 19 से 21 मई के दौरान कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों में कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ गरज बिजली और तेज़ हवाओं की संभावना की चेतावनी दी। विभाग ने लोगों को संभावित तेज़ हवाओं और तूफान के मद्देनजर नौकायन और शिकारा की सवारी को विशेष रूप से दोपहर और देर दोपहर के घंटों के दौरान निलंबित करने की सलाह दी।

---------------

   

सम्बंधित खबर