बिलावर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, नेताओं ने केंद्र व जे-के प्रशासन पर साधा निशाना

Congress launches organisation creation campaign in Billawar; leaders target Centre and J&K administration


बिलावर, 24 मई । जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को बिलावर के मांडली ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के तहत एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व जेकेपीसीसी अध्यक्ष वकार रसूल वानी और पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विकास रोजगार और समृद्धि के बड़े-बड़े वादे करने के बाद लोगों को नजरअंदाज कर दिया गया है। नेताओं ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है। तारा चंद ने कहा कि आम जनता किसान और युवा बढ़ती समस्याओं से परेशान हैं लेकिन सरकारें केवल प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं वकार रसूल वानी ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद किए गए वादे धरातल पर पूरे नहीं हुए और हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने बिलावर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी, रोजगार के अभाव और विकास कार्यों में देरी जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर