फर्जी हिंदू पहचान बनाकर युवती को शादी का झांसा, आरोपित हशमत अली गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
लखीमपुर (असम), 07 जून (हि.स.)। लखीमपुर पुलिस ने फर्जी हिंदू पहचान अपनाकर एक हिंदू युवती को शादी का झांसा देने के आरोप में हशमत अली को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हशमत अली ने स्वयं को “सुमित कुमार” बताकर युवती से संबंध स्थापित किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपित को एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में रहते हुए हशमत अली ने कथित रूप से पुलिस वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया।
भागने की कोशिश के दौरान उसके बाएं पैर में चोट लग गई। पुलिस ने तत्काल उसे दोबारा हिरासत में लेकर आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि हशमत अली ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवती को विवाह का प्रलोभन दिया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
----------

