हिसार के खिलाड़ियों ने सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 9 पदक
- Vijesh Sharma
- Jun 02, 2026

हिसार, 02 जून । कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुई लड़के और लड़कियों की सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने 9 जीते पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सोनीपत 19 पदक जीतकर बना चैंपियन और भिवानी 18 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर एवं चरखी दादरी जिले ने 11 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिसार जिले ने 9 पदक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।एथलैटिक्स हरियाणा के महा साचिक प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने मंगलवार को बताया कि हिसार के सोमनाथ चौहान ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और अंंजू ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, कपिल ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, हितेश ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, प्रमोद ने हाई जंप इवेंट में कांस्य पदक, भूपेंद्र सिंह ने लांग जंप इवेंट में रजत पदक, अनुष्का ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, सिमरन बिश्नोई ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में रजत पदक एवं मीनाक्षी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के मख्य चयनकर्ता यशपाल चौपड़ा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे।

