भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाकुम्भ में ‘सेवा ही संगठन’ को चरितार्थ किया : नन्दी

-महाकुम्भ की भव्यता एवं दिव्यता पूरे विश्व में दिखाई दी : गणेश केसरवानी-महाकुम्भ में सेवा सहयोग में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

प्रयागराज, 02 मार्च (हि.स.)। भाजपा महानगर द्वारा महाकुम्भ के दौरान 45 दिनों तक सेवा सहयोग में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भाजपा का सिद्धांत ‘सेवा ही संगठन है’ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस महाकुम्भ में चरितार्थ किया है।

नन्दी ने कहा कि दुनिया की पूरी आबादी के आधे लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। पूरी दुनिया की निगाहें प्रयागराज महाकुम्भ पर टिकी थीं। मां गंगा ने जिसे बुलाया वो आया। सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और प्रयागराज के नागरिक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े आयोजन में धैर्य के साथ सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा सहायता की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में अपनी जो आहुति दी है वो याद रखा जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय सेवा की है। अतिथि देवो भवः की भावना से कार्यकर्ताओं ने दिन रात सेवा की।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना का संदेश पूरी दुनिया में गया है। पूरे विश्व में महाकुम्ंभ की दिव्यता भव्यता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा भावना की भी चर्चा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दिन रात अथक मेहनत और प्रयास से महानगर के सभी 15 मंडलों में 45 दिनों तक सेवा सहयोग शिविर संचालित होता रहा। संगठन के जो भी दिशा निर्देश रहे, उस पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा भावना का उम्दा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस दौरान शशि वार्ष्णेय, रमेश पासी, राम लोचन साहू,, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अनुज कुशवाहा, राजेश गोंड, नवाब खान, मो शरीफ, मनोज कुशवाहा, नटवरलाल, अनिल भट्ट, प्रमोद जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, सुमित वैश्य, आनंद सुदर्शन, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, अजय आनंद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर