गृहिणी का फंदे से झूलता शव बरामद

सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि. स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी के बुरागंज में एक गृहिणी का शव फंदे से झलते हुए बरामद किया गया है। मृतका का नाम संध्यारानी बाला है। घटना खोरीबाड़ी के बुरागंज की है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात मृतका के पति ने घर के ग्वालघर में पत्नी फंदे से लटका हुआ पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। खोरीबाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर