कोलकाता, 12 जून (हि. स.)। महानगर कोलकाता के नामी सुरुचि संघ के बाद अब श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पास स्थित एक घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद हुई है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को बिधान नगर विधानसभा क्षेत्र में दक्षिण दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 34 के श्रीभूमि खेल के मैदान में एक घर से सरकारी राहत सामग्री बरामद की गई। इनमें सरकारी तिरपाल, कंबल, बुजुर्गों और बच्चों के कपड़े, कूड़ेदान, चूल्हे और गंगासागर प्रसाद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बसु श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के कर्ता धर्ता रहे हैं। वह फिलहाल नगर निगम भर्ती घोटाले में ईडी हिरासत में हैं। अब श्रीभूमि से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने से नये सिरे से सवाल खड़े हो रहे हैं।
---------------

