मुर्शिदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई पर हुमायूं कबीर का समर्थन

मुर्शिदाबाद, 17 मई (हि. स.)। आम जनता विकास पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने राज्य सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा है कि अवैध कब्जों पर सख्त कदम उठाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अगर कहीं अवैध कब्जा है, तो बुलडोजर चलाकर उसे हटाया जाना चाहिए।

उनके इस बयान को राज्य सरकार की कार्रवाई के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ उकसावे वाले बयान को लेकर दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए कबीर ने कहा कि अगर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, तो जरूर कोई गलत काम या धमकी का मामला रहा होगा। जांच एजेंसियां इसकी सच्चाई सामने लाएंगी।

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।

   

सम्बंधित खबर