आसनसोल में कोयला लदा ट्रक पलटने से चालक घायल, यातायात प्रभावित
- DSS Admin
- May 14, 2026
कोलकाता, 14 मई (हि. स.)। आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मेलकोला मोड़ के पास गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक सालानपुर थाना क्षेत्र के देन्दुआ इलाके से कोयला लोड कर ओडिशा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मेलकोला मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस लेन में यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना पाकर सालानपुर थाना और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।
ट्रक कंपनी के एक अन्य चालक ने दावा किया है कि ट्रक में वैध कोयला लदा हुआ था और उसके सभी दस्तावेज मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक में लदा कोयला वैध था या अवैध। पुलिस ने कंपनी के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
---------------

