आईएएस अधिकारी प्रांजल जे हजारिका को जेकेबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी का अतिरिक्त प्रभार दिया
- DSS Admin
- May 21, 2026
जम्मू, 21 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रम एवं रोजगार विभाग के अतिरिक्त सचिव प्रांजल जे हजारिका आईएएस को जम्मू एवं कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (जेकेबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार हजारिका अगले आदेश तक अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ यह अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
---------------

