लखनऊ में बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले 145 वाहनों का चालान
- DSS Admin
- May 11, 2026
लखनऊ, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस भीषण गर्मी में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरी हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। इसके तहत लगभग 265 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें कुल 145 चालान किए गए तथा 01 वाहन सीज किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मध्य प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्तव में आलमबाग चौराहें पर संयुक्त टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत मॉडिफाइड साइलेंसर 01 वाहन, बिना हेलमेट वाहन संचालन 125 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस/इंश्योरेंस चार वाहन, नो पार्किंग में दो वाहन तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट संबंधी 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई। एक वाहन को सीज किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ने बताया कि नगर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उदृेश्य से ऐसे अभियान निंरतर चलाए जा रहे हैं। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
-----------------

